खुशखबरी: अगले महीने की इस तारीख से वापसी करने जा रहे है कपिल शर्मा,ये तस्वीर शेयर कर जताई खुशी !!

कॉमेडियन और बॉलीवुड एक्टर कपिल शर्मा जल्‍द ही एक बार फिर अपने फैन्‍स को गुदगुदाते और हसीं से लोटपोट करते नजर आएंगे। 


गौरतलब है कि कपिल शर्मा काफी लंबे समय से खराब सेहत की वजह से टेलीविजन से दूरी बनाए हुए थे। 


लेकिन अब वह अपनी धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं कपिल ने अब एलान कर बता दिया है कि वो अपने सुपर हिट टीवी शो 'द कपिल शर्मा शो' के दूसरे सीजन के साथ टीवी पर वापसी को तैयार हैं। 


शो की शूट‍िंग शुरू होने की खबर खुद कपिल शर्मा ने दी है कप‍िल ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके साथ दो और भी लोग नज़र आ रहे हैं। 


कैप्शन के रूप में कप‍िल ने लिखा है डेढ़ महीने बाद मुम्बई वापस आया हूं..अब द कपिल शर्मा शो के नए सीजन के साथ लोगों को हंसाने का समय है।


वहीं कपिल के इस एलान के बाद ट्रेड एंड मार्केटिंग एक्सपर्ट गिरीश जौहर ने खुलासा किया कि 'द कपिल शर्मा शो' इस दीवाली पर ऑन एयर किया जाएगा। 


हाल ही में कपिल ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई फोटोज शेयर की हैं इन फोटोज में कपिल पहले से कुछ दिनों पहले से ज्यादा फ‍िट नजर आ रहे हैं और उनका वजन भी कम दि‍ख रहा है। 



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2AlOZmd

0 comments: