रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को दिवाली का जबरदस्त तोहफा दिया है जिसे सुनकर आप ख़ुशी से नाच उठेंगे।
रिलायंस जियो ने दिवाली के मौके पर अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया प्लान पेश किया है।
एक साल के फ्री वॉइस कॉलिंग और अनलिमिटेड डेटा वाले इस प्लान पर कंपनी ने 100 फीसदी कैशबैक ऑफर पेश किया है।
जियो ने यह प्लान 1699 रुपये में लॉन्च किया है इस प्लान में यूजर्स को फ्री वॉइस कॉलिंग और अनलिमिटेड डेटा के अलावा, हर रोज 100 एसएमएस और सभी जियो एेप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
एक साल की वैधता वाले इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 1.5 जीबी और कुल 547.5 जीबी डेटा मिलेगा रिलायंस जियो के इस प्लान में जो कैशबैक मिल रहा है।
वह रिलायंस डिजिटल कूपन के रूप में मिलेगा. यह कूपन यूजर्स के माय जियो एेप में सेव हो जाएगा।
इस कूपन का इस्तेमाल यूजर्स अगले रिचार्ज में कर सकेंगे हालांकि, कैशबैक के रूप में मिले कूपन की वैधता सिर्फ 31 दिसंबर 2018 तक ही रहेगी।
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2NVmWxv






0 comments: