सरदार पटेल की मूर्ति को देखने पहुंच रहे है लाखो में पर्यटक ,3 महीने में हो गयी इतने करोड़ की कमाई

गुजरात में नर्मदा जिले में  केवाड़िया गांव के निकट स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के लिए पर्यटकों में काफी उत्साह  देखने को मिल रहा है। 


ये सभी पर्यटक प्रतिमा के अनावरण के बाद से ही यहाँ पहुँच रहे है स्टेच्यू ऑफ़ यूनिटी का अनावरण पीएम मोदी की अगवाई में पिछले साल 31 अक्टूबर को सरदार पटेल की  143 वी जयंती के मोके पर किया गया था इस जगह पर छुट्टी के दिन तो मेले का सा माहौल बन जाता है। 


गुजरात के पर्यटकों की ये जगह खास पसंद बनता जा रहा है अंको में कमाई का आंकड़ा बताते हुए सरदार वल्लभभाइ पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट ने जानकारी दी कि 19,09,00,411 रुपये की कमाई हुई है और ये बीते 3 महीनो में केवल 80 दिन ये पर्यटकों के लिया खुला है महीने के हिसाब से अगर पर्यटकों की पहुंच की जानकरी ली जाये तो वो इस तरह से है। 


नवम्बर 27 2.79 लाख 6.38
दिसंबर 26 2.50 लाख 5.70
जनवरी 27 2.83 लाख 7.00 


आपकी जानकारी के लिए बता दे की स्टेच्यू ऑफ़ यूनिटी के लिए बस से प्रतिमा तक का पूरा टिकट 380 रूपये है इसके आलावा प्रतिमा को देखने के लिए पिछले कुछ दिनों से एक्सप्रेस टिकट शुरू किया गया जिसका किराया 1000 रूपये रखा गया है जहाँ से कोई भी यात्री डायरेक्ट स्टेच्यू देख सकता है जबकि बांध द्वारा शुरू की गयी। 


नौका विहार सुविधा के टिकट की कीमत 250 रूपये है हेलीकॉप्टर में बैठने के लिए पर्यटक का टिकट 2,900 रुपये रखा गया है  यात्रा का समय 10 मिनट होता है  हवाई यात्रा में पर्यटकों को एरियल व्यू, फ्लावर ओफ वेली, नर्मदा डेम और स्टेच्यू ऑफ यूनिटी (Statue of Unity) दिखने को मिलता है  एक हेलिकॉप्टर में एक साथ कुल 7 पर्यटक बैठ सकते हैं। 

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood http://bit.ly/2HQ3S5Q

0 comments: