दूसरे के घरो में झाड़ू पोंछा करके इस लड़की ने इस तरह से तय किया आईपीएस बनने का सफर

सपनो को अगर पंख मिल जाये तो उन्हें उड़ान भरने में देर नहीं लगती ऐसा ही कर दिखाया एक घरो में झाड़ू पोंछा करने वाली लड़की ने। 


एक छोटे से गांव में रहने वाली इल्मा  अफरोज  एक किसान परिवार से है इल्मा ने अपनी मेहनत के दम पर  यूपीएससी परीक्षा को पास कर 217 वीं  रैंक हासिल की हैइल्मा अफरोज के मुताबिक उनका आईपीएस बनने का सफर काफी मुश्किल था इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की है मुरादाबाद के कुंदरकी गांव में रहने वाली इल्मा अफरोज के परिवार में उनकी मां और एक भाई है। 


इल्मा के अनुसार जब वो 14 साल की थी तब उनके पिता की मौत हो गयी थी उसके बाद उनके घर का चलना काफी मुश्किल हो गया और घर के सारे खर्च की जिम्मेदारी इल्मा की माँ पर आ गयी इल्मा ने स्कॉलरशिप के जरिये अपनी पढ़ाई पूरी की है उन्हें स्कॉलरशिप के जरिये दिल्ली के स्टीफन कॉलेज में दाखिल ले लिया था। 


इस कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद इनको ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने का मौका मिला और ये अमेरिका चले गई अमेरिका जाकर उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की अपनी इस कामयाबी के लिए उन्होंने अपने देश को शुक्रिया अदा किया और कहा की देश ने उन्हें स्कॉलरशिप दी। 


वहीं अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ये वापस अपने गांव आ गई और इन्हें अपने देश की सेवा करना का फैसला किया और यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी इल्मा के अनुसार इनके बड़े भाई ने इन्हें  सिविल परीक्षा देने को प्रेरित किया था। 


इल्मा ने बताया की खुद का खर्चा उठाने के लिए उन्होंने घरो में झाड़ू पोंछा भी किया बच्चो को ट्यूशन भी पढ़ाया इसके आलावा इल्मा अपने घर का भी पूरा काम किया करती थी और ये खेतों में जाकर गेहूं काटती थी और जानवरों को चारा भी दिया करती थीलेकिन इसके बावजूद भी इल्मा ने अपनी पढ़ाई से कोई समझौता नहीं किया। 


इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood http://bit.ly/2WYD1Hs

0 comments: