आजमग़ढ से अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे है और विपक्ष का दावा है की बीजेपी प्रत्यासी खिलेश यादव के सामने टिक भी नहीं पायेगा और गठबंधन रिकॉर्ड मतो से जीत हासिल करने में कामयाब होगा।
लेकिन अगर जातीय समीकरण की बात करे तो अखिलेश राह आसान होती नहीं दिख रही है जितनी सपा और बसपा के लोग मन रहे है उतना अखिलेश यादव के लिए ये सफर आसान नहीं रहने वाला है।
खासतौर पर जब कांगरस ने वह से कोई प्रत्यासी नहीं खड़ा किया है अब बीजेपी ने अखिलेश यादव के खिलाफ तगड़ी चाल चल दी है बीजेपी ने रमाकांत के बजाय भोजपुरी फिल्म स्टार दिनेश लेल यादव निरहुआ पर दांव लगाया है।
वर्तमान सियासी हालत की बात करे तो यादव और मुस्लिम को सपा के वोट बैंक के रूप में देखा जाता है, जबकि बसपा भी दलितों के साथ मुस्लिम मतदाताओं को पर अपना दावा करती रही है गठबंधन के बाद यह तीनों वोटबैंक अखिलेश यादव के साथ रहेंगे यह दावा सपा-बसपा कर रहे हैं।
आजमगढ़ संसदीय सीट पर इनकी तादात और वोट प्रतिशत पर गौर करें तो यहां यादव 19 प्रतिशत, दलित 16 प्रतिशत व मुस्लिम 14 प्रतिशत है 17,70,635 वोटरों में से गठबंधन के दावे के मुताबिक 49 प्रतिशत यानि 8,67,609 वोटर उनके साथ हैं। शेष पूरे मतदाओं पर 903026 बीजेपी का दावा है कारण कि पिछले दो चुनाव में सवर्ण के साथ ही अति दलित, अति पिछड़ा पूरी तरह से बीजेपी के पक्ष के लामबंद रहा है।
कहा जाता है की रमाकांत यादव को सवर्ण पूरी तरह वोट नहीं करता था बीजेपी ने इसकी नाराजगी को दूर करने के लिए प्रत्यासी बदला है हालाँकि सियासी जानकारों की माने तो यादव ,दलित मुश्लिम के आलावा कुछ प्रतिशत अन्य जातियों के मतदाता भी अखिलेश के साथ जा सकते है।
लेकिन ये कितना प्रतिशत होगा ये तो आगे परिणामो पर ही निर्भर करेगा अभी ये लड़ाई बराबरी की नजर आ रही है अखिलेश राजनेता के रूप में जाने जाते हैं, जबकि निरहुआ की पहचान भोजपुरी सिनेमा कलाकार की है निरहुआ का स्टारडम पूर्वांचल के जिलों में सिर चढ़कर बोलता है तो अखिलेश यादव भी खासे लोकप्रिय हैं कुल मिलाकर आजमगढ़ का चुनाव वैसे ही दिलचस्प हो सकता है जैसा कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिला था।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2UcBTmC






0 comments: