OMG :सामने आये चौंकाने वाले आंकड़े ,एड्स से भी खतरनाक बनती जा रही है शराब

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है बहुत अधिक शराब पीने के कारण साल  2016 में 30 लाख से ज्यादा लोगों की जान गई और इनमें ज्यादातर पुरुष थे। 


ये एड्स, हिंसा और सड़क हादसों में होने वाली मौतों को मिलाने से प्राप्त आंकड़े से भी ज्यादा है यानि की इस रिपोर्ट के अनुसार दुनीयाभर में हर साल होने वाली 20 में से एक मौत शराब की वजह से होती है साथ ही इस रिपोर्ट में डब्ल्यूएचओ ने कहा कि करीब 23.7 करोड़ पुरुष और 4.6 करोड़ महिलाएं अल्कोहल से जुड़ी समस्या का सामना कर रही हैं। 


 इनमे ज्यादातर यूरोप और अमेरिका के रहने वाले लोग है यूरोप में प्रति व्यक्ति शराब की खपत पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है जबकि वहाँ  2010 के मुकाबले अब शराब की खपत में 10 फीसदी तक की कमी आई है करीब 500 पन्नो वाली इस रिपोर्ट में बताया गया है की शराब से होने वाली मौतों में से तीन चौथाई  से ज्यादा के शिकार पुरुष होते हैं। 


 डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस ऐधानॉम गेब्रेयेसस ने एक बयान में कहा बहुत से लोगो के लिए शराब हानिकारक परिणामो का प्रभाव उनके परिवार और समाज के लोगों पर हिंसा, चोटों, मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं व कैंसर और हृदयाघात जैसी बीमारियों के तौर पर पड़ता है। 


 उन्होंने कहा, "स्वस्थ समाज विकसित करने की दिशा में इस गंभीर खतरे को रोकने के लिये कार्रवाई तेज करने का समय है शराब पीने से लिवर सिरोसिस और कुछ कैंसर समेत 200 से ज्यादा स्वास्थ्य विकार होते है वैश्विक तोर पर वर्ष 2016 में शराब से जुडी मौतों का आंकड़ा 30 लाख था ये इस समबन्ध में अब तक का सबसे नया आंकड़ा है। 


इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2LbDLF9

0 comments: