विश्व का एकमात्र ऐसा अजीबोगरीब कुँआ जो अकाल पड़ने पर भी रहता है हमेशा पानी से भरा !!

आपने कुए तो बहुत देंखे होंगे पर ऐसा कुआँ नहीं देखा होगा जो कभी नहीं सूखता और साथ में पानी के रंग को भी बदलता रहता है। 


पटना बिहार की राजधानी है और इसका असली नाम पाटलिपुत्र  है चंद्रगुप्त मौर्य और समुद्रगुप्त ने कभी इस नगर को अपनी राजधानी बनाया था तो एक समय सम्राट अशोक का भी इस शहर पर राज रहा है सम्राट अशोक के वक्त के इस कुएं के रहस्य को जानने की तीन बार कोशिशें की जा चुकी हैं सबसे पहले 1932 में, दूसरी बार 1962 में और तीसरी बार 1995 में, मगर आज भी ये एक पहेली बना हुआ है। 


कहा जाता है कि कई बार भयंकर सूखा पड़ने के बावजूद इसका पानी कभी नहीं सूखा न ही बाढ़ आने पर इसके पानी में कोई खास बढ़ोतरी हुई कुएं की एक और खासियत ये है कि इसके पानी का रंग बदलता रहता है।


इसमें पानी का लेवेल गर्मी में अपने सामान्य लेवल से सिर्फ एक से डेढ़ फीट नीचे जाता है वहीं, बारिश के दिनों में भी पानी का लेवेल सामान्य से केवल एक से डेढ़ फीट तक ऊपर आता है।


कुएं के कभी न सूखने के पीछे ये तर्क दिया जाता है कि यह पश्चिम बंगाल स्थित गंगा सागर से जुड़ा है एक बार एक अंग्रेज की छड़ी गंगा सागर में गिर गई थी जो बहते-बहते पाटलिपुत्र स्थित इस कुएं के ऊपर आकर तैर रही थी आज भी वो छड़ी कोलकाता के म्यूजियम में रखी हुई है।


यह कुआं खुद में कई सवाल भी समेटे है  कहा जाता है कि अशोक ने राजा बनने के लिए अपने 99 भाइयों की हत्या करवा दी थी और उनकी लाशें इसी कुएं में फेंकवा दी थीं अशोक ने अगम कुएं को विरोधियों की हत्या कर लाश फेंकने के लिए ही बनवाया था अशोक के समय भारत आए चीनी दार्शनिकों ने अपनी किताबों में इस कुएं का जिक्र इसी रूप में किया है।

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/361hhzm

Related Posts:

0 comments: