बेयर ग्रिल्स भारत में एक बार फिर चर्चा में है उन्होंने हाल ही में अक्षय कुमार के साथ 'इन टू द वाइल्ड शो 'किया है।

बेयर ग्रील्स इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 'मैन वर्सेस वाइल्ड' के स्पेशल शो में नजर आये थे इसमें पीएम मोदी ने ग्रिल्स के साथ उत्तराखंड की जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में तमाम खतरों के बीच समय बिताया था इस दौरान पीएम मोदी ने अपने जीवन से संबंधित कई कहानियां भी सुनाई थी।

पीएम मोदी के साथ शूट वाले खास एपिसोड 12 अगस्त 2019 को प्रसारित हुआ था 1 घंटे के शो में पीएम मोदी ने जंगल का सफर तय किया इस दौरान पीएम ने अपने जीवन के कई अनुभवों को साझा किया था इस दौरान ग्रिल्स के एक सवाल पर पीएम मोदी ने अपने बचपन के बारे में बताते हुए कहा गुजरात वडनगर में एक गरीब परिवार में पैदा हुए बचपन गरीबी में गुजरा ,सरकारी स्कूल में पढ़ाई की उन्होंने बताया कि गरीबी इतनी थी कि घर में कपड़े धोने और नहाने के लिए साबुन खरीदने तक के पैसे नहीं रहते थे।

पीएम ने बताया कि जब ओस की बूंदे जमीन पर गिरती थी तो उन में नमक जैसा जम जाता था उसे ही वे लेकर घर आते थे और उसी में गर्म पानी मिलाकर कपड़े धोते थे और नहाते थे मोदी ने बताया कि मैं अपनी स्कूल की ड्रेस पर प्रेस करने के लिए तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करते थे पहले इस बर्तन में कोयले को जलाकर रखते थे जब यह गर्म हो जाता था था उससे ही प्रेस कर लेते हैं।

उन्हें बताया था कि पिता का हाथ बंटाने के लिए उन्होंने रेलवे स्टेशन पर चाय बेचीं है बातचीत के दौरान पीएम और बेयर ग्रिल्स एक जगह रुकते हैं यहां बेयर ग्रिल्स यहां हाथी के गोबर को हाथ से उठाते हैं और पीएम मोदी से कहते हैं कि देखिए यहां से हाथी अभी गुजरा है इसके बाद वे इसे सूंघते ते हैं पीएम मोदी भी गोबर सूंघते हैं और इसके बाद दोनों आगे बढ़ जाते हैं।

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2EaLS5i
0 comments: