आजाद भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब किसी महिला कैदी को फांसी पर लटकाया जा रहा है।
मथुरा स्थित उत्तर प्रदेश के इकलौते महिला फांसी घर अमरोहा की रहने वाली शबनम को मौत की सजा दी जाएगी इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई है निर्भया के आरोपियों को फांसी पर लटकाने वाले मेरठ के पवन जल्लाद भी दो बार फांसी घर का निरीक्षण कर चुके हैं हालांकि फांसी की डेट अभी तक तय नहीं हुई है।
आपको बता दें कि अमरोहा की रहने वाली शबनम ने अप्रैल 2008 में अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सात परिजनों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शबनम की फांसी की सजा बरकरार रखी थी राष्ट्रपति ने भी उसकी दया याचिका खारिज कर दी लिहाजा आजादी के बाद पहली बार किसी महिला कैदी को फांसी होगी।
आपको बता दें कि मथुरा जेल में डेढ़ सौ साल पहले महिला फांसी घर बनाया गया था लेकिन आजादी के बाद से अब तक किसी भी महिला को फांसी की सजा नहीं दी गई है वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि अभी फांसी की डेट से तय नहीं हुई है लेकिन हमने तैयारियां शुरू कर दी है जैसे ही डेथ वारंट जारी होता है शबनम को फांसी दे दी जाएगी।
जेल अधीक्षक के मुताबिक पवन जल्लाद दो बार फांसी घर का निरीक्षण कर सकता है उसे तख्त लिवर में कमी दिखी जिसे ठीक करवाया जा रहा है बिहार के बक्सर से फांसी के लिए रस्सी मंगवाई जा रही है अगर अंतिम समय में कोई अड़चन नहीं आई शबनम पहली महिला होगी जिसे आजादी के बाद फांसी की सजा होगी।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/3ar1DCa





0 comments: