पीएम मोदी की अपील के बाद जूना अखाड़े ने किया कुम्भ के विसर्जन का एलान

कोरोना  इस समय अपनी पिक पर है  इसी को लेकर पीएम मोदी ने हरिद्वार महाकुंभ को को लेकर एक अपील की थी अब पीएम मोदी की अपील के बाद जूना अखाड़ा ने भी हरिद्वार महाकुंभ की समाप्ति की घोषणा कर दी है। 



जूना अखाड़ा ने बयान जारी करके कहा है कि उसके लिए भारत की जनता और उसकी जीवन रक्षा पहली प्राथमिकता है जूना अखाड़े के श्री महंत स्वामी अवधेशानंद गिरि ने कहा है कि भारत की जनता और उसकी जीवन रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए हमने विधिवत कुंभ के समस्त देवताओं का विसर्जन कर दिया है। 



 जूना अखाड़ा की ओर से यह कुंभ का विधिवत विसर्जन समाप्त है इससे पहले शनिवार के दिन में पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वामी अवधेशानंद गिरी को कॉल करके साधु संतों का हाल जाना था साथ ही हरिद्वार महाकुंभ में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए उनसे कुंभ के समापन और 30 अप्रैल तक उसे प्रतीकात्मक रखने की अपील की थी। 




 प्रधानमंत्री से बातचीत के बाद स्वामी अवधेशानंद ने लोगों से भारी संख्या में कुंभ का स्नान करने के लिए हरिद्वार नहीं पहुंचने और सभी नियमों का पालन करने का आग्रह जारी किया उन्होंने ट्वीट करके कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान का हम सम्मान करते हैं जीवन की रक्षा महत्वपूर्ण है। 



मेरा धर्म परायण जनता से आग्रह है कि कोरोना की परिस्थितियों को देखते हुए भारी संख्या में स्नान के लिए ना आए और नियमों का पालन करें इसके बाद जूना अखाड़े के बाकी महामंडलेश्वर से से विचार-विमर्श के बाद श्री महंत स्वामी अवधेशानंद गिरि ने अपनी ओर से कुंभ के विधिवत समापन की घोषणा कर दी। 

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद


from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2QbSHJM

0 comments: