कोरोना की दूसरी लहर के बाद अब इसकी तीसरी लहर की आशंका भी जताई जा रही है यह भी कहा जा रहा है कि तीसरी लहर और दूसरी से भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है।
इसी बीच बच्चों के लिए दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है यह मंजूरी दी है कनाडा के स्वास्थ्य विभाग ने कनाडा के ड्रग रेगुलेटर ने फाइजर कंपनी की वैक्सीन को 12 से 15 साल के बच्चों को लगाने की मंजूरी दे दी है ऐसा करने वाला कनाडा दुनिया का पहला देश बन गया है।
कनाडा के अलावा अमेरिका में भी 5 से 15 साल के बच्चों पर वेक्सीन लगाने की इजाजत मिल सकती है बच्चों को वैक्सीन लगाने की मंजूरी मिलने के बाद कनाडा में बच्चे सामान्य जीवन की तरफ लौट सकेंगे फाइजर कि बच्चों को लगाए जाने वाली को वैक्सीन के ट्रायल जनवरी से मार्च के बीच हुए थे।
बच्चों पर इस वैक्सीन के 100 फ़ीसदी प्रभावी होने का दावा किया जा रहा है फाइजर के अलावा फार्मा कंपनी मॉडर्ना और जॉनसन एंड जॉनसन भी बच्चों की वैक्सीन का ट्रायल कर रही है वहीं भारत में को वैक्सीन के बच्चों का ट्रायल होने हैं लेकिन यह अभी तक शुरू नहीं हो पाए हैं।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/3tsmhIk




0 comments: