भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के घर पर शादियों का सिलसिला अभी जारी है और उनके घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
आकाश अंबानी की सगाई श्लोका मेहता के साथ 30 जून को हुई थी और खबरें आ रही थी कि इन दोनों की शादी दिसंबर में हो सकती है।
अभी खबरें कुछ और ही आ रही है और वो है कि आकाश अंबानी से पहले उनकी बहन ईशा अंबानी शादी के बंधन में बंधेंगी।
खबरों के अनुसार, ईशा अंबानी और आनंद पिरामल के साथ सगाई कर लेंगी और इस सगाई के निमंत्रण भी भेजे जा चुके हैं।
पहले खबरें आ रही थी कि आकाश इसी साल दिसंबर में अपनी मंगेतर श्लोका मेहता के साथ शादी कर सकते हैं लेकिन अभी अंबानी हाउस में ईशा और आनंद की प्री-वेडिंग सेरेमनी की तैयारियां शुरु कर दी गई है।
इस साल नवंबर के आखिरी हफ्ते या दिसंबर के पहले हफ्ते में ईशा की प्री-वेडिंग सेरेमनी रखी जा सकती है अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये सेरेमनी राजस्थान के उदयपुर में रखी जाएगी।
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2MFv04T





0 comments: