खुशखबरी:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लांच की अब तक की सबसे बड़ी 'आयुष्मान भारत योजना',पांच लाख रुपये तक इलाज होगा मुफ्त !!

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल 23 सितम्बर को देश में अपनी महत्वकांक्षी योजना 'आयुष्मान भारत योजना' का शुभारंभ  किया। 


यह योजना देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना होगी इस योजना के तहत देश के तक़रीबन 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जायेगी। 


प्रधानमंत्री मोदी ने इस योजना का सबसे पहला एलान 15 अगस्त के मौके पर दिल्ली के लाल किले से जनता को सम्बोधित करते हुए किया था।


पीएम मोदी की इस महत्वकांशी योजना का लाभ देश के 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को मिलेगा। 


क इस योजना में शामिल सभी राज्यों के गरीब परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी इस योजना की सबसे ख़ास बात यह है कि इसमें शामिल होने के लिए किसी खास उम्र या वर्ग का होना जरुरी नहीं है। यह बच्चों से लेकर बूढ़े तक सभी के लिए है।



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2MZZXAO

0 comments: