देश में नोटबंदी के बाद 2000 का नोट जारी हुआ उस समय लगा की नकली नोटों से पीछा छूट जायेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
देश में नोटबंदी के बाद आरबीआई की ओर से 2000 के नए नोटों की एक सीरीज निकाली गई इन नोटों का काफी सेक्योरिटी के बाद छापा गया था लेकिन शायद लुटेरों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया और इस समय देश में नकली नोटों की बढ़ती तादाद से RBI भी काफी परेशान है।
आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक 2017-18 के दौरान 17,929 नकली नोटो को पहचान की गई आरबीआई ने 2016-17 की सालाना रिपोर्ट में कहा था कि वर्ष 2015-16 में 6.32 लाख 2000 के फर्जी नोट पकड़े गए। वहीं पिछले वित्त वर्ष में 762072 नोट कब्जे में लिए गए, जो कि पिछले वित्त वर्ष से 20.4 फीसदी ज्यादा थे आज हम आपको बताते है की 2000 के असली नोट की पहचान इस तरह से करे।
2000 के नए नोट का बेस कलर मैजेंटा है और इसका साइज 66 मिमी गुणा 166 मिमी है नोट के सामने गाँधी जी तश्वीर और पीछे मंगलयान की तश्वीर बनी हुयी है नोट को लाइट के सामने रखने पर यहां 2000 लिखा दिखेगा आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर रखने पर यहां 2000 लिखा दिखेगा देवनागरी में 2000 लिखा दिखेगा सेंटर में महत्मा गाँधी की तश्वीर बनी हुयी है।
सिक्योरिटी थ्रीड है इसपर भारत, RBI और 2000 लिखा है नोट को हल्का सा मोड़ने पर इस थ्रीड का कलर हरे से नीला हो जाता है गारंटी क्लॉज, गवर्नर के सिग्नेचर, प्रॉमिस क्लॉज और आरबीआई का लोगो दाहिनी तरफ है यहां महात्मा गांधी की तस्वीर और इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क है ऊपर से सबसे बाई तरफ और निचे में सबसे तरफ लिखे नम्बर बाएं से दाये बड़े हो जाते है।
असली नोट में 2000 लिखे हुए नम्बर का रंग बदलता है इसका कलर भी हरे से नीला हो जाता है नोट के दायी तरफ अशोक स्तम्भ बना हुआ हूँ नोट के दाहिनी तरफ आयताकार बॉक्स जिसमें 2000 लिखा है दाहिनी और बाईं तरफ सात ब्लीड लाइंस हैं जो खुरदरे हैं नोट पर प्रिंटिंग का साल छापा हुआ है असली नोट पर स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगो लगा हुआ है सेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनल बना हुआ है
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2Sjv4KE





0 comments: