अपना घर होना हर किसी का सपना होता है लेकिन खुद का घर बनाना हर किसी के बस की बात नहीं है।
आज हम आपको बताते है की आप कस योजना के तहत अपने घर का सपना पूरा कर सकते है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जून 2015 को प्रधानमंत्री आवास योजना की घोषणा की थी प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य लक्ष्य मिडल इनकम ग्रुप की उन्नति करना और उनके आवास के सपने को साकार करना है अगर आप इस योजना के तहत अपना पहला घर खरीदते है तो होम लोन पर ब्याज सब्सिडी का फायदा उठा सकते है।
इसके तहत मिडल इनकम ग्रुप को होम लोन के ब्याज पर 2.67 लाख रुपए का फायदा मिल सकता है इस योजना के अनुसार जिन लोगो की सालाना आमदनी 3 लाख रूपये है वह EWS यानि की Economically Weaker Sections के अंतर्गत आते है।
और जिन लोगो की सालाना आमदनी 6 लाख रूपये है वो LIG यानि की Low income group के अंतर्गत आते है इन दोनों ही केटेगरी में 6 लाख रूपये तक का लोन लेने पर 6.5 पर्सेंट तक ब्याज सब्सिडी का फायदा उठाया जा सकता है बाद में इसे बढ़ाकर 12 लाख से 18 लाख रुपये सालाना तक की आमदनी वाले लोगों तक भी कर दिया गया था।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6 लाख रूपये तक की सालाना आमदनी पर 6 लाख रूपये का लोन लेने पर सरकार 6.5 पर्सेंट तक ब्याज सब्सिडी देती है यानि की घर खरीदने पर आपको 2.67 लाख का फायदा मिलता है।
मोदी सरकार की क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम योजना का लक्ष्य सभी को 2022 तक घर देना है जबकि 6 से 12 लाख रूपये तक सालाना आमदनी पर सरकार 4 पर्सेंट तक ब्याज सब्सिडी देती है वही 12 लाख से 18 लाख रूपये तक की सालाना आमदनी पर सरकार 3 पर्सेंट तक ब्याज सब्सिडी देती है।
इसमें उपभोक्ताओं को 2.30 लाख रुपए तक का फायदा मिलता है अगर होम लोन पर ब्याज की दर 9 परसेंट है तो इस योजना के तहत आपको सिर्फ 5 परसेंट ही चुकानी पड़ेगी इस सिमा से अधिक लोन लेने पर बाकि ब्याज सामान्य दर से चुकाना पड़ता है हर तरह के लोन के मामले में अधिकतम समय सीमा 20 साल हो सकती है
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2Tq5e94






0 comments: