राजस्थान में बन रही है भोलेनाथ की इतनी तगड़ी मूर्ति जो तोड़ देगी दुनिया के सारे रिकॉर्ड

राजस्थान के नाथद्वारा में भगवान शिव की 351 फुट ऊँची मूर्ति बन रही है। 


कहा जा रहा है की ये दुनिया की सबसे ऊँची प्रतिमा है इस मूर्ति के बारे में इस परियोजना के प्रभारी राजेश मेहता ने बताया की 351 फुट ऊंची सीमेंट कंकरीट से निर्मित शिव प्रतिमा दुनिया की चौथे नंबर की और भारत में हाल ही में गुजरात में स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा के बाद दूसरे नंबर की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। 


उन्होंने अपनी बातचीत में बताया की 'मिराज ग्रुप' के ड्रीम प्रोजेक्ट का लगभग 85 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है और मार्च 2019 तक निर्माण कार्य पूरा होने की पूरी उम्मीद है ये प्रतिमा 351 फुट फुट ऊँची सीमेंट कंक्रीट से निर्मित शिव प्रतिमा का निर्माण उदयपुर से 50 किलोमीटर की दूरी पर उदयपुर जयपुर राजमार्ग पर श्रीनाथद्वारा के पास गणेश टेकरी में 16 एकड़ क्षेत्र की पहाड़ी पर किया जा रहा है। 


उन्होने बताया की इस मूर्ति का निर्माण चार सालो से चल रहा है इस मूर्ति को बनाने में लगभग तीन लाख बोरे सीमेंट  के  2500 टन एंगल, 2500 टन सरिया इस्तेमाल में लिया गया है और कम से कम 750 कारीगर और श्रमिक प्रतिदिन काम कर रहे है। 


इस मूर्ति में भगवान शिव ध्यान और आराम की मुद्रा में है और इस मूर्ति में पर्यटकों की सुविधा के लिए लिफ्ट और सीढ़ियों की व्यवस्था भी की गयी है इस मूर्ति को बनाने के लिए आस्ट्रेलिया की एक कंपनी से हवा के वेग और रूख के बारे में तकनीकी जानकारी ली गई और इसके बाद इस मूर्ति का निर्माण किया गया है। 

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2zjJe7t

0 comments: