टीवी देखने वालो के लिए खास खबर ,इतने दिनों में चुन ले अपने पसंदीदा चैनल नहीं तो टीवी हो जायेगा ब्लेकऑउट

भारतीय दूर संचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने देश के सभी केबल ग्राहकों को अपनी पसंद के चैनल चुनने के लिए 31 जनवरी तक का समय दिया है। 


इस नई स्किम के तहत अब उपभोक्ता अपनी पसंद के चेनल्स देख सकेंगे और उन्ही के लिए भुगतान करना होगा इसके साथ ही टीवी ब्रॉडकास्टर्स को हर चैनल और विभिन्न चैनल्स के समूह का maximum retail price (MRP) बताना होगा। 


सभी उपभोक्ताओं को अपनी मर्जी के मुताबिक चेनल्स चुनने का अधिकार होगा और ऑपरेटर्स उनसे उस चैनल के मुताबिक पैसे ले सकेंगे ट्राई के मुताबिक इस नए नियम से टीवी देखना काफी सस्ता हो जायेगा और ट्राई ने थोड़े दिन पहले ही उपभोक्ताओ को भरोसा दिलवाया था की जिस तरह के एड टीवी पर आ रहे है वो बिलकुल सच नहीं है। 


29 दिसम्बर से लोगो का टीवी ब्लेकऑउट नहीं होगा पहले की तरह सभी चेनल्स आते रहेंगे ट्राई की तरफ से कहा गया है कि टेलीविजन पर विभिन्न चैनल्स की तरफ से यह विज्ञापन दिखाया जा रहा है कि इन चैनल्स को देखने के लिए 29 दिसंबर से पहले अपने ऑपरेटर्स से संपर्क करें, नहीं तो आप यह चैनल नहीं देख पाएंगे। 


ट्राई के मुताबिक ऐसी स्थिति में उपभोक्ताओं के बीच यह भ्रांति फैल गई थी कि अगर वे अपने केबल आपरेटर्स या डीटीएच प्रदाता कंपनी से संपर्क नहीं कर पाते हैं तो उनका टीवी 29 दिसंबर से ब्लैक आउट हो जाएगा। 


इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood http://bit.ly/2EXquix

0 comments: