खुशखबरी :गैस सिलेंडर की कीमतों में हुयी एकदम से कटौती ,यहाँ जाने किस हिसाब से मिलेगा सिलेंडर

रसोई गैस में बढ़ती दरों से आम आदमी काफी परेशान था लेकिन रसोई गैस सिलेंडर के सस्ता होने से थोड़ी आम आदमी के लिए थोड़ी राहत की बात है। 


देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने कहा है की दिल्ली में 14.2 किलो के सब्सिडीशुदा गैस सिलेंडर की कीमत 507.42 रुपये से घटकर 500.90 रुपये रह गई नई कीमत शुक्रवार से लागु कर दी गयी है पिछले कई महीनो इ सिलेंडर के लगातार दाम बढ़ रहे थे। 


इंडियन ऑयल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और रुपये की मजबूती से बिना सब्सिडी वाली रसोई गैस के दाम में 133 रुपये कम किए गए हैं दिल्ली में अब इसकी कीमत  809.50 रूपये होगी बता दें कि सभी ग्राहकों को बाजार कीमत पर ही रसोई गैस सिलेंडर खरीदना होता है। 


 हालाँकि सरकार सालभर में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती हैजिसमे सब्सिडी की राशि सीधी ग्राहक के बैंक में डाल दी जाती है एलपीजी की औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क दर और विदेशी मुद्रा विनिमय दर के अनुरूप एलपीजी सिलेंडर के दाम तय होते हैं। 


जिसके आधार पर सब्सिडी राशि में हर महीने बदलाव होता है ऐसे में जब अंतरास्ट्रीय कीमते बढ़ती है तो सरकार अधिक सब्सिडी देती है और कीमते कम होती है सब्सिडी में कटौती की जाती है। 

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2RsVzgA

0 comments: