राजस्थान की बागडोर में इन मंत्रियों को मिला इस विभाग का भार,यहाँ जाने किसे मिला विभाग

राजस्थान में नई सरकार कांग्रेस ने अपने विभागों का बंटवारा कर लिया है देर रात बुधवार को ये मसला सुलझ पाया है। 


इससे पहले दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम सचिन पायलट, एआईसीसी महासचिव व राज्य प्रभारी अविनाश पांडे और पर्यवेक्षक के.सी. वेणुगोपाल की बैठक हुई जिसमे नए मंत्रियों को दिए जाने विभागों की काफी चर्चा हुयी और फिर  देर रात मंत्रियों को विभागों का बंटवारा कर दिया गया यहाँ जाने किसे कोनसा विभाग मिला है। 


अशोक गहलोत , मुख्यमंत्री : वित्त, आबकारी, आयोजना, नीति आयोजन, कार्मिक, सामान्य प्रशासन, राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, गृह मामलात और न्याय विभाग। 


सचिन पायलट :सार्वजनिक निर्माण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, विज्ञान व प्रौद्योगिकी और सांख्यिकी। 




शांति कुमार धारीवाल : स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन, विधि एवं विधिक कार्य और विधि परामर्शी कार्यालय, संसदीय मामलात। 


बीडी कल्ला : ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-जल, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व
परसादी लाल : उद्योग और राजकीय उपक्रम। 


लालचंद कटारिया : कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य। 


मास्टर भंवरलाल मेघवाल : सामाजिक न्याय—अधिकारिता, आपदा प्रबंधन एवं सहायता। 


रघु शर्मा : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई) और सूचना व जनसंपर्क। 


प्रमोद भाया: खान, गोपालन। 


विश्वेंद्र सिंह:पर्यटन, देवस्थान। 


रमेश चंद मीणा: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले। 


हरीश चौधरी: राजस्व, उपनिेवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एंव जल उपयोगिता। 


प्रताप सिंह खाचरियावास: परिवहन, सैनिक कल्याण। 


उदयलाल आंजना: सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना। 


सालेह मोहम्मद: अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ और जन अभियोग निराकरण
राज्य मंत्री। 


ममता भूपेश: महिला एंव बाल विकास(स्वतंत्र प्रभार), जनअभियोग निराकरण, अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ। 


गोविंद सिंह डोटासरा: शिक्षा—प्राथमिक एंव माध्यमिक शिक्षा(स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन, देवस्थान। 



अर्जुन सिंह बामनिया: जनजाति क्षेत्रीय विकास(स्वतंत्र प्रभार), उद्योग राजकीय उपक्रम। 


भंवर सिंह भाटी: उच्च शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), राजस्व उपनिेवेशन कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता। 


अशोक चांदना: युवा मामले-खेल (स्वतंत्र प्रभार), कौशल-नियोजन व उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन, सैनिक कल्याण। 


टीकाराम जूली: श्रम विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कारखान व बॉयलर्स निरीक्षण (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना। 


भजनलाल जाटव: गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार), मुद्रण-लेखन सामग्री विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कृषि विभाग, पशुपालन, मत्स्य। 


डॉ. सुभाष गर्ग: तकनीकी शिक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार), संस्कृत शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य, आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा, चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं ईएसआइ, सूचना व जनसंपर्क। 


राजेंद्र सिंह यादव: आयोजना जनशक्ति(स्वतंत्र प्रभार), स्टेट मोटर गैराज विभाग (स्वतंत्र प्रभार), सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग, आपदा प्रबंधन व सहायता। 

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood http://bit.ly/2EPZf9G

0 comments: