मेहनत के बलबूते पर कोई भी इंसान किसी भी बुलंदी को छू सकता है इसे साबित कर दिखाया है आसिफ ने जो कभी अख़बार बेचकर अपना गुजारा किया करते थे।
आज हम आपको उनकी स्टोरी बताते है चेन्नई के पल्ल्वरम के एक बहुत ही गरीब परिवार में जन्मे आसिफ अहमद शुरुआत में अख़बार बेचकर अपने परिवार का पेट पालते थे इसके बाद उन्होंने थोड़ा और पैसा कमाने के इरादे से जुटते और सेनादल बेचने का काम शुरू किया शुरुआत में तो उनका ये धंधा चलता रहा।
लेकिन बाद में इससे उनको काफी घाटा होने लगा काफी मेहनत के बावजूद वो इतना पैसा नहीं कमा पाते थे की अपने परिवार का भरण पोषण अच्छे से कर सके अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए आशिफ ने शादी और पार्टियों में बिरयानी बनाने का काम शुरू किया जिससे उन्हें थोड़ी बहुत कमाई हो जाती थी इसके बाद आसिफ ने कमाई के लिए मुंबई का रुख किया।
जब वो मुंबई गए तब उनके पास केवल 4000 रूपये थे चार हजार रूपये से आसिफ ने मुंबई की सड़को पर बिरयानी का ठेला लगाया उनका बिरयानी का काम बढ़िया चलने लगा और लोगो को उनकी बिरयानी काफी पसंद आयी।
अपना धंधा मुनाफे में चलता देख आसिफ ने बैंक से लोन लेकर अपना एक बिरियानी का आउटलेट खोल दिया और फिर आसिफ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा लगातार सफलता की सीढिया चढ़ते गए आज उनके पास एक नहीं दो नहीं बल्कि पुरे 8 बिरियानी रेस्टोरेंट है।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood http://bit.ly/2RHc7B6





0 comments: