पाकिस्तान के एक नेता ने चलते शो में कर दी पत्रकार की पिटाई ,वीडियो ने मचा दिया इंटरनेट पर तहलका

पाकिस्तान के एक नेता द्वारा लाइव शो के दौरान पत्रकार की पिटाई का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 


इस वीडियो में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के नेता मंसूर अली सियाल ने टीवी शो में आये अपने साथी पेनलिस्ट इम्तियाज खान फारान जो एक पत्रकार भी हैं के साथ मारपीट की ये घटना सोमवार की है वायरल हो रहे वीडियो में साफ़ तोर पर दिख रहा है की पहले दोनों के बीच कहासुनी होती है इसके बाद सियाल अपनी कुर्सी से उठते है और खान पर हमला बोल देते है। 


सियाल पहले खान को धक्का देते है जिसके बाद वो जमीन पर गिर जाते है आप साडी गतिविधि वीडियो में देख सकते है मामला बढ़ता देख टीवी क्रू मेंबर दोनों को अलग कर देते है। 



हालाँकि मारपीट के कुछ सेकंड बाद सिया अपनी सीट पर बैठ  जाते है और इसके  कुछ सेंकेड बाद ही पीड़ित पत्रकार भी अपनी सीट पर लौट आते हैं दोनों ऐसे पेश आते हैं जैसे अभी कुछ मिनट पहले दोनों के बीच कुछ हुआ ही नहीं है बाद में एंकर दोबारा शो को शुरू करवाता है। 



सत्ताधारी पार्टी के नेता द्वारा पत्रकार पर लाइव शो के दौरान की गयी मारपीट की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है  कई लोग पीटीआई नेता के इस व्यवहार को गलत बता रहे हैं तो कई कह रहे हैं कि उन्हें अपने इस बर्ताव के लिए पत्रकार से माफी मांगनी चाहिए कुछ तो पीएम इमरान खान से अपने पार्टी के नेता के इस व्यवहार के लिए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी कर रहे। 




इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2J5UmJe

0 comments: