भारत अपनी शक्ति को चारो तरफ से बढ़ाने के लिए अमेरिका से इन खतरनाक हथियारों की करेगा खरीद

भारत अमेरिका के साथ अगले 2 से 3 सालो में 10 बिलियन डॉलर यानि की 6 खरब का रक्षा सौदा करने वाला है। 


ये सौदा ऐसे समय में किया जा रहा है जब दोनों देशो के बीच व्यापर और इमिग्रेशन को लेकर चिंता जारी है अमेरिका के साथ ये रक्षा सौदा विदेशी सैन्य बिक्री कार्यक्रम के तहत किये जायेंगे इसके अंतर्गत भारत अमेरिका से लॉन्ग रेंज पेट्रोल  मेरिटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट पी-8आई खरीदेगा इससे पहले भी भारत अमेरिका से यह एयरक्राफ्ट खरीद चुका है। 


सूत्रों के अनुसार रक्षा मंत्रालय की एक समिति पिछले हफ्ते ही पी-8आई एयरक्राफ्ट को खरीदने की मंजूरी दे चुकी है अब इसे मंजूरी के लिए रक्षा अधिग्रहण परिषद के पास अगस्त में भेजा जायेगा इस परिषद की अध्यक्ष्ता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे भारत द्वारा पहले खरीदे गए 12 पी--8आई विमान के मुकाबले यह विमान ज्यादा एडवांस होंगे सेंसर, हारपून ब्लॉक-2 मिसाइल, एमके-54 लाइट टॉरपीड और रॉकेट से लैस पी-8आई विमान अपने दुश्मन की सबमरीन को डिटेक्ट करके खत्म कर सकता है। 


इसके आलावा 24 नेवल मल्टी-रोल एमएच60 रोमियो हेलिकॉप्टर,दिल्ली के ऊपर शील्ड के लिए नेशनल एडवांस सर्वेस टू एयर मिसाइल सिस्टम-2 ,और छह अपाचे हेलिकॉप्टके सौदे अमेरिका के साथ किये जायेंगे 2007 के बाद भारत अमेरिका के सात 17 बिलियन डॉलर के सौदे कर चुके है दोनों देश कई मोर्चो पर अपनी रणनीतिक साझेदारी का विस्तार भी कर रहे है। 


लेकिन इसके बावजूद भारत  काट्सा के तहत वित्तिय खतरों का सामना कर रहा है काट्सा के तहत भारत को अमेरिकी प्रतिबंधों से छूट मिलती है या नहीं इसका पता मंगलवार को चल जाएगा जब अमेरिका के विदेश सचिव माइक पॉम्पियो भारत आएंगे। 


इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood http://bit.ly/2X0bgCM

0 comments: