ये है भारत के वो अजीबोगरीब मंदिर जहाँ पर भगवान को चढ़ाये जाते है अनोखे तरह के चढ़ावे

भारत में लाखों की संख्या में मंदिर है हर मंदिर अपनी मान्यता होती है कई मंदिरो में अजीब तरह की परम्पराये निभाई जाती है। 


आज हम आपको देश के ऐसे ही मंदिरो के बारे में बताते है जिनमे अजीबोगरीब मान्यताये निभाई जाती है। 


कामख्या देवी का मंदिर :ये मंदिर असम के गुवाहाटी में है यहाँ पर पर जून में होने वाले अम्बुबाची मेले से पहले तीन दिन माता के मंदिर को बंद रखा जाता है और चौथे दिन भक्तो के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए जाते है कहा जाता है की तीन दिनों में माता को ऋतुस्राव होता है और उसी को प्रसाद के रूप में भक्तो को अर्पित किया जाता है। 


चाइनीज काली मंदिर :कोलकत्ता के मंदिरो में फेमस चाइनीज काली मंदिर को यु ही चाइनीज काली मंदिर नहीं कहा जाता बल्कि इस पीछे भी एक दिलस्चस्प कहानी है दरअसल इस मंदिर में चाइनाटाउन के लोग इस मंदिर में काली माँ की पूजा करने आते थे तब से इस मंदिर का नाम चाइनीज काली मंदिर पड़ गया  पारंपरिक मीठे की जगह यहां काली मां को नूडल्स का चढ़ावा चढ़ता है। 


अलागर मंदिर :इस मंदिर में देवता को डोसे का भोग लगाया जाता है  मदुरई में स्थित अलागर मंदिर भगवान विष्णु का है और इस मंदिर का असली नाम कालास्हागर था इस मंदिर में लोग भगवान विष्णु को डोसा चढ़ाते है और इस डोसे का सबसे पहले भोग विष्णु भगवान विष्णु को लगाया जाता है बाकी डोसा भगवान विष्णु को दर्शन करने आये भक्तो में प्रसाद के तोर पर बाँट दिया जाता है। 


काल भैरव नाथ मंदिर:उज्जैन के प्रमुख देवताओ शुमार काल भैरव नाथ पर रोज वाइन की बोतले चढ़ाई है आपको जानकर हैरानी होगी यहाँ आने वाले लोगो को भी वाइन प्रसाद के रूप में दिया जाता है। 

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2ZGDWxI

0 comments: