देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था ने कर दिया पीएम मोदी को परेशान, हल निकलने के लिए करेंगे आज चर्चा

पीएम नरेंद्र मोदी आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए और रोजगार सृजन  के लिए आर्थिक निति की रुपरेखा पर चर्चा के लिए प्रमुख अर्थशास्त्रियो तथा विशेषज्ञों के साथ शनिवार को बैठक करेंगे। 


सूत्रों की माने तो बैठक का आयोजन निति आयोग कर रहा है इसमें विभिन्न मंत्रियों ,निति आयोग के अधिकारी ,प्रमुख अर्थशास्त्री ,क्षेत्र के विशेष्ज्ञ और उद्योगपति शामिल होंगे ये बैठक हाल ही जारी जीडीपी वृद्धि के आंकड़े जारी होने के बाद हो रही है। 


सीएसओ के आंकड़ों के अनुसार कृषि और विनिर्माण क्षेत्रों में कमजोर प्रदर्शन के कारण 2018-19 की चौथी तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर घटकर 5.8 प्रतिशत रही जो पांच साल का न्यूनतम स्तर है। 


कमजोर आर्थिक वृद्धि के कारन   इस मामले में भारत चीन से पिछड़ गया है सीएसओ के आंकड़ों में ये भी कहा गया है की  2017-18 में बेरोजगारी 45 साल के उच्च स्तर 6.1 प्रतिशत पर पहुंच गई। 


वित्त वर्ष 2018-19 में आर्थिक वृद्धि दरभी पांच साल के न्यूनतम स्तर 6.8 प्रतिशत रही इससे पिछले वित्तवर्ष 2017-18 में यह 7.2 प्रतिशत थी. बैठक इस लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण है की ये बजट से पहले हो रही है वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 5 जुलाई को बजट पेश करेंगी। 


इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood http://bit.ly/2WZ0WpK

0 comments: