भारत और पाकिस्तान के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस को और थार एक्सप्रेस को एक बार फिर से रोक दिया गया है।
जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थति उतपन्न होती है तब सीधा असर समझौता एक्सप्रेस पर पड़ता है भारतीय सरकार द्वारा आर्टिकल 370 में संसोधन के बाद पाकिस्तान लगातार अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा है इसी के तहत उसने पहले भारत के साथ व्यापर पर रोक लगायी है।
अब दोनों देशो के बीच चलने वाली समझौता एक्सप्रेस पर भी रोक लगा दी गयी है कुछ महीने पहले भी पाकिस्तान ने बालाकोट में भारतीय एयरस्ट्राइक के बाद इस ट्रेन सेवा पर रोक लगा दी थी मई में इसे फिर से शुरू कर दिया गया था आमतौर पर जब इन दो देशो के बीच तनाव होता है इसका सीधा असर समझौता एक्स्प्रेस पर पड़ता है।
आजादी से इ पहले भारत और पाकिस्तान के बीच भी एक ट्रेन चला करती थी इसका नाम सिंध मेल था समझौता एक्सप्रेस का इतिहास 43 साल पुराना है दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच शिमला समझौते के बाद दोनों देशों के बीच एक ट्रेन शुरू करने पर सहमति बनी थी 1965 के बाद भारत और पाकिस्तान के बेच ट्रेन चलना बंद हो गयी थी।
1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान इस रूट की पटरियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं फिर इसका संचालन रुक गया था वर्ष 1971 में हुए समझौते के आधार पर 1976 में समझौता एक्सप्रेस शुरू हुयी तो इसे अटारी -लाहौर के बीच शुरू करने का फैसला किया गया शुरुआत में इसे रोज चलाया जाता था 1994 में इसका संचालन हफ्ते में दो दिन कर दिया गया दरअसल बंटवारे के बाद जो हालात बने, उसमें भारत से बड़े पैमाने पर लोग पाकिस्तान गए और वहां से यहां आए।
लेकिन अब भी दोनों देशो में एक दूसरे के रिश्तेदारों और मिलने वालो की कोई कमी नहीं है लिहाजा इसमें लोग काफी बड़े पैमाने पर आते है भारत-पाकिस्तान के बीच भारी मात्रा में खाद्य पदार्थ व अन्य कई तरह के व्यापार होते हैं बहुत सा सामान इस ट्रेन से लाया जाता है।
ये दोनों देशों के बीच व्यापार का भी एक बड़ा साधन मानी जाती है बताया जाता है कि इसे भारतीय रेल की राजधानी एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस व अन्य प्रमुख ट्रेनों के ऊपर तरजीह दी जाती है ताकि इसमें कोई देर ना हो।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2MQKXZp






0 comments: