भारत के खिलाफ पाकिस्तानी सेना एलओसी पर गोलाबारी कर रही है पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा सुंदरबनी सब सेक्टर में बुधवार देर रात गोलबारी शुरू कर दी।
इंडियन आर्मी ने भी इसका मुहतोड़ जवाब दिया वह पर किसी भी तरह का कोई नुकशान होने की कोई सुचना नहीं मिली।
अखनूर के कानाचक्क और सुंदरबनी के केरी बट्टल में पाकिस्तान ने रात करीब 9 बजे गोलाबारी की
केरी बट्टल में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी का यह चौथा मामला है जुलाई महीने में इस इलाके में पाक्सितान की गोलाबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए।
30 जुलाई को केरी बट्टल के नत्थू टिब्बा इलाके में पाकिस्तान की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए सेना की 18 जैक राइफल्स के नायक कृष्ण लाल शहीद हो गए थे।
इससे पहले 22 जुलाई को भी इसी इलाके में हुयी पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में 18 जैक राइफल्स के राइफलमैन मोहम्मद आरिफ याफी आलम खान पठान शहीद हो गए थे वह वडोदरा के रहने वाले थे।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2YQ6jg7





0 comments: