चंद्रयान 2 :यहाँ जाने कैसे मंजिल के एकदम नजदीक जाके भी इसरो का लेंडर कैसे भटक गया अपने लक्ष्य से

कल रात देश  का सबसे बड़ाऐतिहासिक  दिन था पूरा देश टकटकी लगाए इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बना हुआ था लेकिन आखिर के 15 मिनट में सारे देश की उम्मीदों पर पानी फिर गया। 


इसरो के लेंडर विक्रम को देर रात लगभग 1 बजकर 38 मिनट पर चांद  की सतह पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गयी लेकिन चाँद की सतह पर पहुंचने से करीब 2.1 किलोमीटर पहले ही उसका इसरो से सम्पर्क टूट गया भारत का सबसे महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान 2 शुक्रवार की देर रात चाँद  की सतह से महज  2.1 किलोमीटर की दूरी पर आकर अपना रास्ता भटक गया। 


इस बार की आशंका पहले से जताई जा रही थी लेंडर विक्रम के चाँद किस तह पर पहुंचने से पहले के 15 मिनट काफी अहम होंगे अभी भी विक्रम और प्रज्ञान से संपर्क की उम्मीदें बाकी हैं लेकिन यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा आइये हम आपको बताते है की आखिर 15 मिनट  क्या हुआ और कैसे इसरो का संपर्क लैंडर विक्रम से टूट गया। 


लैंडर विक्रम के चांद की सतह पर पहुंचने में केवल 2 किलोमीटर का फासला रह गया था रात करीब करीब 1 बजकर 38 मिनट पर लैंडर विक्रम को चांद की सतह पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी करीब  1 बजकर 44 मिनट पर लेंडर विक्रम ने  'रफ ब्रेकिंग के चरण को पार कर लिया था. इसके बाद वैज्ञानिको ने इसकी रफ्तार धीमी की 1:49 पर विक्रम लैंडर ने सफलता पूर्व अपनी गति कम कर ली थी और वह चांद की सतह के बेहद करीब पहुंच चुका है। 


रात करीब 1:52 मिनट पर चांद पर उतरने के अंतिम चरण में चंद्रयान-2 पहुंच चुका था लेकिन उसके बाद चंद्रयान का संपर्क धरती पर मौजूद स्टेशन से टूट गया लेंडर विक्रम जब चाँद की सतह से महज 2.1 किलोमीटर दूर रह गया था हर किसी को उम्मीद हो गयी थी चंद्रयान अपने मिशन पूरा कर लेगा इसी दौरान अचानक इसरो के कंट्रोल रूम में सन्नाटा पशर गया और वैज्ञानिको के चेहरे लटक गए। 


किसी को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था की आखिर हुआ क्या है बताया जाता है इसरो के कंट्रोल रूम में लगी स्क्रीन पर आंकड़े अचनाक थम गए इसके बाद इसरो के   सिवन वहां बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ बढ़े इसरो चीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घटना की जानकारी दी और बाहर निकल गए छ ही देर में इसरो ने कंट्रोल रूम से अपनी लाइव स्ट्रीमिंग भी बंद कर दी। 



इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2A0POj7

0 comments: