नवरात्रि में सबसे ज्यादा गरबा की धूम रहती है गुजरात का गरबा सबसे फेमस माना जाता है।
गुजरात के जूनागढ़ से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है कोबरा सांप को हाथ में लेके गरबा करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है वायरल वीडियो से जुड़े मामले में पांच लोगो के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है मिडिया से बात करते हुए उप वन सरंक्षक सुनील बेरवाल ने कहा कि वायरल वीडियो की जांच के बाद तीन महिलाओं सहित पांच व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कार्यक्रम के आयोजक और सांप की आपूर्ति करने वाले व्यक्ति के खिआफ़ भी मामला दर्ज किया गया है बेरवाल ने बताया की आरोपियों पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
शिकायत के आधार पर गरबा के आयोजक नीलेश जोशी, लड़कियों को ट्रेनिंग देने वाले जुमा जमाल साती के अलावा कोबरा पकड़ने वाली तीनों लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई की गई।
सभी को अदालत में पेश किया गया आरोपियों में 12 साल की लड़की भी शामिल है जिसे किशोर न्ययालय में पेश किया गया वही वन्य अधिकारी ने बताया की कोबरा सांप को पकड़ लिया गया है अब आगे की जाँच चल रही है।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2B4UdlB





0 comments: