टेलीकॉम सेक्टर में चल रहे प्राइस वार को एयरटेल ने नई हवा दी है कम्पनी ने दो और नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किये है इन प्रीपेड प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड वायस कलिंग के साथ ही ज्यादा डाटा ऑफर किया जा रहा है।

इन प्रीपेड प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड वायस कलिंग के साथ ज्यादा डाटा भी ऑफर किया जा रहा है इसके आलावा कम्पनी अपने कई पुराने प्रीपेड प्लान्स को भी दोबारा लॉन्च कर रही है आपको बता दे की पिछले महीने देश की सभी टेलीकॉम कम्पनियो ने अपने काल तरफी में 43 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है।

जियो के आलावा अन्य टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स को ट्रूली अनलिमिटेड प्लान्स में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग ऑफर कर रही हैं एयरटेल ने अब दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किये है वो है Rs 279 और Rs 379 के प्रीपेड प्लान्स इन प्रीपेड प्लान्स में 84 दिनों तक की वेलिडिटी ऑफर की जा रही है।
1 Rs 379 के प्रीपेड प्लान:इस प्लान के तहत किसी भी नेटवर्क पर काल करने के लिए अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग मिलती है इसके आलावा यूजर्स को पुरे पीरियड के दौरान 900 फ्री एसएमएस ऑफर किया जाता है डाटा की बात करे तो इस प्लान में 6 जीबी डाटा दिया जा रहा है Airtel Xstream और Wynk ऐप्स के सब्सक्रिप्शन के अलावा Rs 100 का FASTag कैशबैक भी ऑफर किया जाता है।

2 Rs 279 वाले प्रीपेड प्लान :इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों की वेलिडिटी ऑफर की जा रही है इस प्रीपेड प्लान की खास बात ये है की इसमें यूजर्स को रोज डेढ़ जीबी डाटा दिया जायेगा साथ ही रोज 100 फ्री एसएमएस भी ऑफर किया जाता है इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग तो मिलती है, लेकिन सबसे खास बात ये है कि इस प्लान में यूजर्स को 4 लाख रुपये तक का इंश्योरेंस ऑफर किया जा रहा है वही यूजर्स को इस प्लान में Airtel Xstream और Wynk ऐप्स के सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किए जा रहे हैं यही नहीं, Airtel ने पिछले दिनों ही अपने कई पुराने टॉप-अप प्रीपेड प्लान्स भी दोबारा लॉन्च किए हैं।

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2SNTtvx
0 comments: