कोरोना के डर से मांग बढ़ने के बाद हैंड सेनीटाइजर और फेस मास्क पर मनमानी कीमत वसूलने की शिकायतों पर सरकार सख्त हो गई है।

आज केंद्र सरकार ने इनकी कीमतें तय कर दी है उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने कीमतों का आज ऐलान किया है केंद्रीय मंत्री के मुताबिक आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत दो और तीन प्लाई मास्क में इस्तेमाल होने वाली फेब्रिक की कीमत वही रहेगी जो 12 फरवरी 2020 को थी।

इस आधार पर दो मास्क प्लाई की खुदरा कीमत ₹8 प्रति मास्क और 3 प्लाई की कीमत ₹10 प्रति मास्क की ज्यादा नहीं होगी वही हैंड सेनीटाइजर की 200 मिलीलीटर बोतल की खुदरा कीमत ₹100 से अधिक नहीं होगी।
वहीं अन्य आकार की सेनिटाइजर की बोतल की कीमत इसी अनुपात में होगी किंतु पर यह सीमा 30 जून 2020 तक पूरे देश में जारी रहेगी केंद्रीय मंत्री के मुताबिक कोरोना वायरस की फैलने के बाद से बाजार में मास्क और हैंड सैनिटाइजर की कीमतों में बेतहाशा बढ़त देखी गई है जिसके बाद सरकार ने इनकी कीमत तय करने का फैसला लिया है।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2J1wGWQ
0 comments: