जापान की कंपनी सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉपर भारत में टिक टॉक को खरीदने की तैयारी कर रहा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सॉफ्टबैंक इसके लिए पूरी सक्रियता के साथ भारतीय साझेदारी को तलाश रही है इसलिए 1 महीने के दौरान सॉफ्टबैंक ने रिलायंस की जिओ इन्फोकॉम लिमिटेड और भारती एयरटेल लिमिटेड के प्रमुख के साथ बात भी की है।

आपको बता दें कि टिकटॉक की पैरंट कंपनी बाइटडांस लिमिटेड में सॉफ्ट बैंक की हिस्सेदारी है राष्ट्रीय सुरक्षा के कारण भारत समेत कई देशों ने टिक टॉक पर प्रतिबंध लगा दिया है इस बारे में सॉफ्ट बैंक ,बाइटडांस ,रिलायंस और भारती एयरटेल ने टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

भारत सीमा विवाद के बाद भारत द्वारा 59 एप के बेन करने के बाद चाइनीज कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है भारत समेत कई देशों में टिक टॉक एप प्रतिबंध लगने से कंपनी बाइटेडेंस को भारी घाटा हुआ है बेन के बाद हो रहे नुकसान की भरपाई करने के लिए बाइटेडेंस कंपनी का पुनर्गठन करने का विचार कर रहा है।

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/359welQ
0 comments: