कोरोना के संकट में आम आदमी आदमी की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है।

अब सब्जियों की महंगाई ने किचन के बजट को बिगाड़ दिया है रोजमर्रा में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सब्जियां आलू ,टमाटर और प्याज की कीमतों में जोरदार बढ़ोतरी देखी जा रही है एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक टमाटर की कीमत ₹100 किलो तक पहुंच गई है उपभोक्ता मंत्रालय के मुताबिक सोमवार को कोलकाता में टमाटर का खुदरा भाव ₹100 प्रति किलो दर्ज किया गया।

सितंबर के दौरान कोलकाता में टमाटर की कीमत ₹40 किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है अन्य शहरो की बात करें तो वहां पर भी टमाटर की खेती में आसमान में पहुंच गई है उपभोक्ता मंत्रालय के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में टमाटर का भाव ₹63 किलो ,मुंबई और पटना में ₹65 प्रति किलो लखनऊ में ₹70 किलो और गुरु ग्राम ,शिमला तथा लुधियाना में ₹60 प्रति किलो हो गई है।

सिर्फ टमाटर ही नहीं आलू और प्याज की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है आलू की बात करें तो यह अधिकतर जगहों पर 35 से ₹40 किलो है और कुछ जगहों पर तो इसका भाव ₹45 किलो बढ़ गया है उपभोक्ता मंत्रालय के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में आलू का भाव ₹37 प्रति किलोग्राम ,गुरुग्राम में ₹35 ,शिमला में ₹45 लुधियाना में ₹40 और मुंबई में ₹40 ,वही पटना में 36 और कोलकाता में ₹32 किलो दर्ज किया गया।

आलू टमाटर की तरह प्याज का भी यही हाल है सोमवार को दिल्ली में प्याज की कीमतें ₹40 प्रति किलो हो गई सरकार ने प्याज की बढ़ती कीमतों को देखते हुए प्याज निर्यात पर भी रोक लगा दिया है बरसात की वजह से मंडियों में सब्जियों की सप्लाई प्रभावित हो रही है जिसकी वजह से कीमतें लगातार बढ़ रही है इसके अलावा कुछ दिनों से डीजल की कीमतों में तेजी देखने को मिली है सब्जियों को मंडी तक पहुंचाने की लागत बढ़ी हुई लागत का असर सब्जियों पर पड़ रहा है।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/3hxtdy1
0 comments: