कृषि बिलो के पास होने पीएम ने दी तीन भाषाओ में देश के किसानो को बधाई ,और बताये कृषि विधेयकके फायदे

मानसून सत्र में राज्यसभा में भारी हंगामे के बीच दो कृषि विधेयक पास हो गए। 


यह बिल लोकसभा से पहले ही पास हो गए थे विपक्ष इस बिल का विरोध कर रहा है इतना ही नहीं एडीए  में भाजपा की पुरानी सहयोगी अकाली दल ने भी इस बिल पर अपने हाथ पीछे खींच लिए वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषको और व्यापार एवं वाणिज्य विधेयक 2020 और कृषक कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर विधेयक करारविधेयक 2020 के पास होने पर हिंदी अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में ट्वीट कर बधाई दी। 


पीएम मोदी ने कहा,भारत के इतिहास में आज एक बड़ा दिन है संसद में अहम् विधेयकों के पारित होने पर बधाई देता हूं यह न केवल कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन लाएगा बल्कि इससे  करोड़ों इस किसान सशक्त होंगे प्रधानमंत्री ने कहा देश दशकों तक हमारे किसान भाई बहनों के कई प्रकार के बंधनों से जकड़े हुए थे और उन्हें बिचौलियों का सामना करना पड़ता था संसद में पारित विधेयकों  से अन्नदाताओं को इन सब से आजादी मिली है इससे किसानों की आय दोगुनी करने के प्रयासों को बल मिलेगा और उनकी समृद्धि सुनिश्चित होगी। 


 उन्होंने कहा हमारे कृषि क्षेत्र को आधुनिकतम तकनीक की तत्काल जरूरत है क्योंकि इससे मेहनतकश किसानों को मदद मिलेगी अब इन बिलों के पास होने से हमारे किसानों की पहुंच भविष्य की टेक्नोलॉजी तक आसान होगी इससे ना केवल उपज बढ़ेगी बल्कि बेहतर परिणाम सामने आएंगे यह एक सवागत योग्य कदम है। 


 पीएम  कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं और एक बार फिर कहता हूं कि 'एमएसपी' की व्यवस्था जारी रहेगी सरकारी खरीद जारी रहेगी हम यहां अपने किसानों की सेवाओं के लिए हैं हम अन्नदाता की सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे और उनके आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करेंगे। 


इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद


from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/3hXxRWx

0 comments: