नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट एग्जाम स्थगित कर दिया गया है।

दरअसल UGC- NET 2020 एग्जाम की तारीखें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की एग्जाम के साथ क्लेश हो रही थी जिसे देखते हुए यूजीसी नेट का एग्जाम स्थगित करने का फैसला किया गया है यूजीसी नेट एग्जाम पहले 16 सितंबर से 25 सितंबर तक आयोजित किया जाना था।

लेकिन अब यह एग्जाम 24 सितंबर से आयोजित किया जाएगा NTA की वरिष्ठ निदेशक साधना पाराशर ने कहा, "नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 16, 17, 22 और 23 सितंबर को ICAR की परीक्षा आयोजित करेगी इसे देखते हुए यूजीसी नेट 2020 परीक्षा अब 24 सितंबर से आयोजित की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि इन दोनों परीक्षा में कुछ कॉमन उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं और इसके लिए उम्मीदवारों से अनुरोध प्राप्त हुए हैं सब्जेक्ट के हिसाब से औरशिफ्ट के हिसाब से परीक्षा के शेड्यूल की डिटेल वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।

इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2H4OaE6
0 comments: