किसान आंदोलन के बीच आप ने लगाए सरकार पर अरविन्द केजरीवाल को नजरबंद करने का आरोप

नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों की ओर से आज बुलाए गए भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को     मिल रहा है। 


देश की तमाम विपक्षी पार्टियां इस बंद को समर्थन देती हुई नजर आ रही है वहीं आम आदमी पार्टी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि गृह मंत्रालय के आदेश पर उसके नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज पुलिस ने घर में नजरबंद किया है आम आदमी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा जब से केजरीवाल सिंधु बॉर्डर से किसानों से मिलकर लौटे हैं तब से उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है। 


दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के घर के चारों तरफ बेरीगेट लगा दिया है गृह मंत्रालय के आदेश के बाद उनको नजरबंद वाली स्थिति में रखा गया है इसकी वजह से दिल्ली के सीएम की सभी बैठ के रद्द हो गई है सीएम भारद्वाज ने कहा मोदी सरकार किसान आंदोलन को समर्थन देने पर केजरीवाल सरकार से बदला ले रही है। 


इसलिए सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ ही उनकी गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है आपको बतादे  की अरविंद केजरीवाल अपने सभी मंत्रियों के साथ सोमवार को हरियाणा दिल्ली सीमा पर स्थित सिंधु बॉर्डर पर किसानों से मिलने पहुंचे थे उन्होंने वहां पहुंचकर सुविधाओं का जायजा लिया और किसानों से कहा कि उनकी सरकार किसानो की   सेवादार है।

 इस  खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद






from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/3mXP4Ca

0 comments: