भारतीय सेना में नेशनल कैडेट कोर स्पेशल एंट्री की तैयारी कर रहे हो उम्मीदवारों के लिए यह खास खबर है।
सेना द्वारा एनसीसी स्पेशल एंट्री में अप्रैल 2021 में शुरू होने वाले 49 वे कोर्स के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है सेना में एनसीसी एंट्री के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना के भर्ती पोर्टल oinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं आपको बता दें कि इसको आवेदन करने की लास्ट डेट 28 जनवरी 2021 तय की गई है।
भारतीय सेना में एनसीसी स्पेशल एंट्री 2021 के लिए आवेदन के लिए ही वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 फ़ीसदी अंकों के साथ डिग्री उत्तीर्ण की हो साथ ही एनसीसी का सी सर्टिफिकेट न्यूनतम बी ग्रेड में पास किया हो इसके अतिरिक्त उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2021 को 19 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इसमें उम्मीदवारों का चयन एसएसबी के दो चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा उम्मीदवारों के आवेदन की शार्ट लिस्ट के बाद प्रयागराज ,भोपाल ,बेंगलूर और कपूरथला स्थित चयन केंद्रों पर दो चरणों में आयोजित किए जाने वाले एसएसबी के लिए आमंत्रित किया जाएगा पहले चरण में सफल घोषित उम्मीदवारों को दूसरे चरण में शामिल किया जाएगा।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2KXwnRH




0 comments: