यहां जाने क्या होता है बर्ड फ्लू और किस तरह से करता है इंसानो एंट्री

इस समय देश में भारत के कई राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं मध्य प्रदेश, झारखंड ,राजस्थान ,हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के इस वायरस के चलते अलर्ट भी जारी हो गया है। 



पोल्ट्री फार्म जलाशय और प्रवासी पक्षियों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है साथ ही संक्रमण फैलने वाली जगहों पर मीट बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है आपको बतादे की  बर्ड फ्लू के मामले दिसंबर 2020 से जापान ,साउथ कोरिया ,वियतमान और 4 यूरोपीय देशों से आए थे  ये एक से दूसरे पक्षियों में फैलता है बर्ड फ्लू का सबसे जानलेवा स्ट्रेन h5n1 होता है h5n1 वायरस से संक्रमित पक्षियों की मौत भी हो सकती है। 


यह वायरस संक्रमित पक्षियों से अन्य जानवर और इंसानों में फैल सकता है और इनसे भी यह वायरस इतना ही खतरनाक है  इस बीमारी के फैलने की आशंका संक्रमित पक्षी के मल ,नाक के स्राव ,मुंह की लार या आंखों से निकलने वाली पानी के संपर्क से होती है h5n1बर्ड फ्लू इंसानों में होने वाले आम फ्लू  की तरह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से नहीं फैलता यह एक इंसान से दूसरे इंसान  में तब ही  फैलता है जब दोनों के बीच काफी करीबी संक्रमित संपर्क की रिश्ता हो जैसे कि बच्चों की देखभाल करने वाली माँ  या घर के किसी अन्य संक्रमित सदस्य का ख्याल रखने वाले लोग। 



 बर्ड फ्लू जलीय पक्षियों खासतौर से जंगली बत्तख में प्राकृतिक रूप से फैलता है जंगली पक्षियों से ही यह वायरस मुर्गियों में फैल जाता  है जंगली पक्षियों से ही यह बीमारी सुअरो  और गधों में फैल जाती है बर्ड फ्लू इंसानों में तभी फैलता है जब वह किसी संक्रमित पक्षी के संपर्क में आते हैं यह संपर्क कई मामलों में अलग-अलग होता है कुछ लोगों में यह संक्रमित पक्षियों की साफ सफाई से फैलता है वहीं चीन में यह पक्षियों की बाजार से फैला था। 



यह वायरस 10 दिनों तक जिंदा रह सकता है बर्ड फ्लू होने पर आपको कफ , डायरिया ,बुखार, सिर दर्द मांसपेशियों में दर्द ,सांस से जुड़ी तकलीफ, गले में खराश ,नाक  बहना जैसी समस्याएं हो सकती है अगर आपको बर्ड फ्लू है तो आप किसी और से संपर्क में आने के बजाय पहले डॉक्टर को दिखाएं बर्ड फ्लू का इलाज अलग-अलग तरीकों से किया जाता है ज्यादातर मामलों में एंटीवायरल दवाओं से इसका इलाज किया जाता है इसका इलाज लक्षण दिखने की 48 घंटों के अंदर हो इसका हो जाना चाहिए इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों को भी यह दवाई लेनी चाहिए चाहे उनमें बीमारी के लक्षण ना दिखे। 




.  इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद


from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/3okP4Nk

0 comments: