एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को प्रदेश के सीधी बस हादसे में 6 यात्रियों की जान बचाने वाले 3 लोगों को पांच ₹500000 देने का घोषणा की है।
शिवराज चौहान ने कहा कि बचाव कार्य में अपनी जान की बाजी लगाने के लिए शिवरानी लोनिया, लवकुश लोनिया, तथा सत्येंद्र शर्मा को पांच ₹500000 की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा उन्होंने कहा कि इन तीनों ने शानदार साहस दिखाते हुए लोगों की जान बचाई।
चौहान ने राहत व बचाव कार्य में तत्परता के लिए जिला प्रशासन ,पुलिस प्रशासन ,एनडीआरएफ की काफी प्रशंसा की।
मध्य प्रदेश के सीधी जिले में मंगलवार सुबह पुल से नहर में गिरी बस के यात्रियों को बचाने के लिए वहां खड़े 16 से 22 साल के बच्चों को अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए तुरंत नहर में छलांग लगाई और सात यात्रियों को नहर से बाहर निकाला इन यात्रियों में से एक यात्री ने इलाज के बाद दम तोड़ दिया और बाकी छह यात्री सुरक्षित है।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/3u7Vdjo




0 comments: