पूरी दुनिया में इस समय कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है ऐसे में कुछ वैक्सीन में साइड इफेक्ट भी देखने को मिले हैं जैसे कि सिर दर्द ,गले में दर्द ,थकान, मिथली ,चक्कर ,जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द वेक्सीन साइड इफेक्ट्स है।
लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो वैक्सीन केी इन साइड इफेक्ट से घबराने की जरूरत नहीं है यह लक्षण आपको संकेत देते हैं कि वैक्सीन अपने काम में लग गई है हालांकि कुछ लोगों में इसके गंभीर साइड इफेक्ट देखने को मिले हैं लेकिन ऐसे मामले काफी कम आए हैं दिसंबर में इंपीरियल कॉलेज लंदन द्वारा की गई एक स्टडी में पाया गया यूके के एक तिहाई लोग वैक्सीन के लिए सेफ्टी को लेकर चिंतित थे ऑक्सफोर्ड वैक्सीन ग्रुप में अपनी वेबसाइट में लिखा ,इन लक्षणों के दिखने का वास्तव में मतलब है कि आपका इम्यून सिस्टम ठीक है वैसा ही काम कर रहा है जैसा उसे करना चाहिए।
कोरोना वायरस की वैक्सीन जब लगाई जाती है तो तुरंत वायरस के खिलाफ इम्यून सिस्टम को संदेश देना शुरू कर देती है इम्यून सिस्टम उत्तको और अंगो का एक जटिल नेटवर्क है हानिकारक बैक्टीरिया या वायरस के संक्रमण से लड़ने के लिए यह सारे एक साथ मिलकर काम करते हैं इम्यून सिस्टम वायरस के लिए एंटीबॉडी बनाना शुरू कर देता है और यह एंटीबॉडी ब्लड सरकुलेशन को कंट्रोल करती है और टी सेल के जरिए ऐसे वायरस की पहचान करती है जिससे उसे खत्म किया जा सके हालांकि इम्यून सिस्टम यह काम तब तक नहीं कर सकता जब तक कि उसकी मेमोरी सेल को यह याद ना हो कि उसने पहले कभी कोरोना जैसे शक्तिशाली वायरस का सामना किया है।
वैक्सीन की भूमिका यहीं से शुरू होती है वैक्सीन इम्यून सिस्टम को वायरस के छोटे निष्क्रिय टुकड़ों या फिर इसके जेनेटिक मैटेरियल से परिचित कराता है इसके बाद इम्यून सिस्टम प्रतिक्रिया देते हुए शरीर में एंटीबॉडी कोशिकाएं बनाता है इस तरह वायरस से लड़ने के लिए शरीर पूरी तरह से तैयार हो जाता है इसमें साइटोकिन्स की अहम भूमिका निभाता है साइटोकींस टी कोशिकाओं को संदेश भेजने का काम करते हैं जब शरीर में किसी तरह का इंफेक्शन होता है तो साइटोकींस एक्टिव हो जाते हैं।
वैक्सीन लगने के बाद साइटोकिन्स की मात्रा बढ़ जाती है जो इम्यून सिस्टम के लिए जरूरी माना जाता है इसीलिए वैक्सीन लगने के बाद बुखार जैसे लक्षण शरीर में दिखने लगते हैं और जब यह लक्षण दिखते हैं तो यह जिससे यह काफी तेजी से काम करता है जिसकी वजह से मरीज बीमार भी हो सकता है।
हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि जिन लोगों को वैक्सीन लेने के बाद कोई लक्षण नहीं दिख रहा है तो उन पर वैक्सीन का कम असर कर रही है वैज्ञानिको का मानना है कि हर व्यक्ति का इम्यून सिस्टम अलग अलग तरीके से प्रतिक्रिया देता है।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/3ubVjX5





0 comments: