आज किसान करने जा रहे है रेल रोको आंदोलन ,रेलवे ने ऐसे की है तैयारियां

कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों और सरकार के बीच अभी तक भी बात सहमति तक नहीं पहुंची है। 


दोनों के बीच 10 से अधिक राउंड की बात हो चुकी है लेकिन अभी तक कोई बात नहीं बनी इसी बीच किसानो ने अपना आंदोलन तेज कर दिया और 18 फरवरी यानी कि आज रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया गया है इस आंदोलन के लिए रेलवे ने भी खास तैयारियां शुरू कर दी है। 



आरपीएफ के डीजे अरुण कुमार ने बताया कि आंदोलन के मद्देनजर हमने जनरल मैनेजर के साथ आंतरिक बैठक की है जनरल मैनेजर को कहा गया है कि लोकल स्तर पर राज्य सरकार और डीएसपी के संपर्क में रहे इस बात  पर नजर रखे की कहां क्या स्थिति है उन्होंने बताया कि पहले से सूचना के आधार पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। 



संवेदनशील इलाके नॉर्दन रेलवे का फिरोजपुर अंबाला डिवीजन और कुछ हिस्सा  दिल्ली डिवीजन का है इसके अलावा थोड़ा बंगाल ईस्ट सेंट्रल रेलवे ,बिहार ,पंजाब, हरियाणा और दिल्ली डिवीजन में भी ज्यादा से ज्यादा फोर्स तैनात की गई है यह कॉल 4 घंटे का ही दिया गया है। 



बंगाल से पता चला है कि वह 11:00 बजे से कर रहे हैं इसलिए हमारी कोशिश है कि स्थिति शांतिपूर्ण रहे और रेल यात्रियों को कम से कम परेशानी हो संवेदनशीलता के चलते पंजाब ,हरियाणा ,बिहार में सतर्कता बरती जा रही है। 




    इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद


from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/3avrkSs

0 comments: