मोदी सरकार ने कृषि फसलों के एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने की तैयारी कर ली है इस सिलसिले में बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है।
कृषि और एग्रीकल्चर एंड प्रोसैस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी ने किसान उत्पादक संगठनों व्यापारियों निर्यातकों कृषि वैज्ञानिकों उत्तर प्रदेश सरकार और अन्य संस्थानों के सहयोग से वाराणसी में बैठक कर एक्सपोर्ट्स की संभावनाओं पर विचार किया है।
इस बैठक में वाराणसी के 200 से अधिक किसानों ने भाग लिया जहां कृषि वैज्ञानिकों और प्रमुख संस्थानों के अधिकारियों ने कृषि क्षेत्र से कृषि उत्पादों के एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के साथ-साथ किसानों द्वारा विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त अच्छी कृषि पद्धतियों (GAP) के पालन के लिए बहुमूल्य जानकारी प्रदान की।
किसानों को जिएपी, इंप्लीमेंटेशन, कीट मुक्ति खेती सुनिश्चित करने ,ताजे फल और सब्जियों में रोगों की पहचान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कृषि एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने की रणनीति पर भी तकनीकी जानकारी दी गई है।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/3wrGxeU




0 comments: