बुरी खबर: रणबीर कपूर की दादी का हुआ कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन,आखिरी दर्शन के लिया लगा बॉलीवुड सेलेब्स का जमवाड़ा !!

स्वर्गीय राज कपूर की पत्नी और रणबीर कपूर की दादी का आज सुबह करीब 4 बजे कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया।


कृष्णा राज के निधन के बाद बॉलीवुड सेलेब्स का उनके घर जमावड़ा लग गया है सभी कृष्णा राज के आखिरी दर्शन के लिए वहां आ गए है।


कृष्णा राज कपूर को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और इसी के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था जिसके बाद आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।


कृष्णा कपूर ने राज कपूर से 1946 में शादी की थी उनके पांच बच्चे हैं जिनमे से तीन बेटे- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर हैं जबकि दो बेटियां- रितु और रीमा हैं।


उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा काजोल, संजय कपूर, ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, सैफ अली खान, अली कपूर, प्रेम चोपड़ा जैसे तमाम सितारे उनके घर पहुंच चुके हैं।


रणधीर कपूर  ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार चेंबूर स्थित श्मशान गृह में आज शाम 5:30 बजे किया जाएगा।



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2Rfgcxm

0 comments: