तनुश्री दत्ता के आरोपों का सिलसिला खत्म ही नहीं हो रहा है वो हर दिन नए आरोप लगाकर सनसनी फैला रही है और तो और अब तनुश्री ने बिग बी पर भी निशाना साधा है।
दत्ता के आरोपों के बारे में जब सीनियर एक्टर अमिताभ बच्चन से पूछा गया तो उन्होंने सवाल से किनारा करने की कोशिश की अमिताभ अक्सर ऐसे मुद्दों पर चुप्पी साध लेते हैं और अबकी बार भी वो खामोश ही रहे।
इस बात से तनुश्री को बहुत दुःख पंहुचा और उन्होंने कहा की 'बिग बी की बात सुनकर मुझे दुख पहुंचा है । इंडस्ट्री में ऐसे लोग हैं तो समाजिक मुद्दों पर फिल्में करते हैं । लेकिन जब किसी मुद्दे पर बात करनी होती है और गलत चीज के खिलाफ बोलने का मौका मिलता है तो वो ऐसा बयान देते हैं जिसका कोई मतलब नहीं निकलता।'
बता दे तनुश्री ने नाना पर आरोप लगाया कि साल 2008 में फिल्म “होर्न ओके प्लीज” की शूटिंग के दौरान उन्होंने बदसलूकी की।
तनुश्री मे सिर्फ नाना पाटेकर ही नहीं बल्कि डांस कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ,प्रोड्यूसर सामी सिद्दीकी और डायरेक्टर राकेश सारंग पर भी बदसलूकी की आरोप लगाया।
आरोप तो यहां तक भी है कि जब तनुश्री ने नाना के साथ इंटिमेट सीन करने के लिए मना कर दिया और वो शूटिंग छोड़कर अपनी वैनिटी वैन में जाकर बैठ गईं तो महाराष्ट्र की एमएनएस पार्टी के गुंडों ने वहां तोड़फोड़ की और उनसे बदसलूकी की।
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/2y63KXE





0 comments: