रिसर्च :इस दवाई का लम्बे समय तक सेवन करना महिलाओ के लिए हो सकता हद से ज्यादा खतरनाक

ज्यादातर लोग छोटी सी बीमारी होने पर खुद ही डॉक्टर बन जाते है और बिना डॉक्टर  की सलाह के ही अपने मन से एंटीबायोटिक दवाइयाँ लेने लग जाते है। 


लेकिन क्या आप जानते है की जरूरत से ज्यादा एंटीबायोटिक दवाइयों का सेवन खतरनाक हो सकता है खासकर की महिलाओ के लिए हाल ही में एक अध्ययन में सामने आया है की जो महिलाये लम्बे समय से एंटीबायोटिक दवाये ले रही है उनमे दिल का दौरा पड़ने या आघात आने का खतरा बढ़ जाता है। 


यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि 60 या उससे अधिक उम्र की महिलाएं जो दो महीने या उससे अधिक समय तक एंटीबायोटिक लेती हैं, उन्हें हृदय रोग का सबसे ज्यादा खतरा रहता है बीच की आयु वाली महिलाये जैसे की 40 से 59 साल की उम्र की महिलाओ के लम्बे समय तक उपयोग करने पर इसका जोखिम काफी हद तक बढ़ जाता है। 


 शोधकर्ताओं के अनुसार 20-39 के बीच की उम्र की वयस्क महिलाओं में एंटीबायोटिक के उपयोग से जोखिम बढ़ने का कोई संकेत नहीं मिला है एंटीबायोटिक का उपयोग हृदय रोग के बढ़ते जोखिम से जुड़ा होने का सबसे बड़ा कारन है क्योंकि एंटीबायोटिक्स आंत में सूक्ष्म वातावरण के संतुलन को बदल देते हैं। 


 शोधकर्ताओं की मानें तो आंत में सूक्ष्मजीवों के संतुलन को बदलने में एंटीबायोटिक का उपयोग सबसे महत्वपूर्ण कारक है पिछले अध्ययनों में अंत के माइक्रोबायोटिक वातावरण में परिवर्तन और रक्त वाहिकाओं के संकुचन और सूजन, स्ट्रोक और हृदय रोग के बीच एक कड़ी दिखाई गई है शोधकर्ताओ ने नर्सेज हेल्थ स्टडी में भाग लेने वाली 36,429 महिलाओं का अध्ययन किया अध्य्यन में सामने आया की वयस्कता के दौरान जो महिलाये दो माह से ज्यादा समय तक हमेषा एंटीबायोटिक का सेवन करती है उनमे धीरे धीरे दिल की बीमारियों से संबंधित समस्याए देखी गयी। 


इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood http://bit.ly/2Kzu4lP

Related Posts:

0 comments: