मोदी सरकार ने कर ली नए बजट की तैयारी,बजट को कॉन्फिडेंशियल रखने के लिए किया ये तगड़ा इंतजाम

केंद्र में एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने के बाद मोदी सरकार देश का बजट तैयार करने में छूट दी  गयी है। 


चुनाब से पहले मोदी सरकार ने अपने बजट में मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए आयकर छूट सीमा को बढ़ाने का फैसला किया था और ऐसे लग रहा है की मोदी सरकार फिर से आकर में कोई नई छूट दे सकती है। 


हालाँकि इसे लेकर अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुयी है मोदी सरकार ने बजट को गोपनीय बनाये रखने के लिए वित् मंत्रालय में सोमवार से ही ‘क्वैरंटाइन' लागू कर चुकी है। 


इसके तहत बजट बनाने में लगे  अधिकार्यो और कर्मचारियों पर बाहरी लोगो  से सम्पर्क पर पाबंदी लगा दी है
ये पाबंदी 5 जुलाई को बजट पेश होने तक लागु रहेगी इस दौरान में विजिटर्स व मीडिया को वित्त मंत्रालय में आने की मनाही होगी इस बार का पूर्ण बजट देश की नई वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ऐसे समय पेश करने जा रही हैं जबकि आर्थिक वृद्धि दर सुस्त पड़कर पांच साल के निचले स्तर पर आ गयी है। 


सीतारमण की बजट टीम में वित्त राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन भी शामिल हैं पूरी बजट प्रक्रिया को गोपनीय रखने के लिए नार्थ ब्लॉक में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होगी
 निगरानी के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लगाए जायेंगे और मंत्रालय  में ज्यादातर कंप्यूटरों पर ई-मेल की सेवा ब्लॉक रहेगी क्वैरनटाइन की अवधि के दौरान मंत्रालय में प्रवेश या बाहर निकलने के सभी रास्तों पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। 


इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood http://bit.ly/2XMR6IZ

0 comments: