रामकथा के दौरान पंडाल गिरने से हुआ इतना बड़ा हादसा ,कथावाचक मुरीलधर जी महाराज ने पहले ही दी इसकी चेतावनी ,वीडियो वायरल

राजस्थान के बाड़मेर में रामकथा के दौरान तेज हवाओ और बारिश की वजह से पंडाल गिरने की घटना चंद मिनट पहले का एक वीडियो सामने आया है। 


इस वीडियो में राम कथावाचक मुरलीधर महाराज ये कहते हुए दिख रहे है की हवा तेज है और कथा बीच में ही रोकना पड़ेगा वे मंच से ही लोगो को जल्द पंडाल खाली करने के लिए कहते है इसके बाद खुद जल्दी ही मंच छोड़कर चले जाते है उनके इतना कहते के चंद ही पलों में पंडाल गिरना लगता है और लोगो में भगदड़ मच जाती है। 


 दरअसल जयपुर से लगभग 500 किलोमीटर दूर बाड़मेर जिले के जसोल के एक स्कूल ग्राउंड में राम कथा के लिए लोग इकट्ठा हुए थे इस कार्यक्रम की लाइव रिकॉर्डिंग चल रही थी तभी अंधी तूफान की वजह से पंडाल गिर गया और उसके निचे कई लोग दब गए इनमे 14 लोगो की मौत हो गयी जबकि 50 लोग घायल हो गए घायलो  को पास के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है जहां उनमे कई की हालत गंभीर बनी हुयी है। 


 सूत्रों के अनुसार घटनास्थल पर जनरेटर के कारण फंसे हुए लोगों में से कुछ लोगों का बिजली का करंट लग गया मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी इस घटना की जाँच के आदेश दिए है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है उन्होंने कहा,  ' राजस्थान की घटना दुर्भाग्‍यपूर्ण है. मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ है और मैं घायलों के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना करता हूं। 


उनके बाद गृह मंत्री अमित शाह और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी इस घटना के लिए खेद जताया है मुरलीधर जी महाराज भी इस घटना के बाद से हॉस्पिटल में एडमिट है उन्हें हाई बीपी की प्रॉब्लम हो गयी।



इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood http://bit.ly/2Y9FAr5

0 comments: