ये बैल है इतना समझदार की कर लेता खुद ही एक आदमी का काम ,इस असाधारण बैल की खुबिया जान के हो जाओगे हैरान

सांगली के वालवा तहसील में इन दिनों एक बैल सबकी जुबान पर है उसका नाम 'सोन्या' है। 


कलमवाड़ी गाँव के सोन्या को हांकने की जरूरत नहीं पड़ती वो खुद ही गाड़ी लेकर डेरी तक जाता है और फिर खाली केन लेके घर आता है तकरीबन 3 किलोमीटर की दूरी पर सोन्या रोजाना 2 बार जाता है एक बार सुबह और एक बार शाम को सोन्या के मालिक शिवाजी सालुंखे का कहना है की सोन्या पैदा ही उनकी घर की गाय से हुआ है तभी से वो इस कदर घुलमिल गया है की उसे हांकने की जरूरत नहीं पड़ती। 


 लेकिन सोन्या सबसे हटके है सोन्या की उम्र 10 साल है वो अक्सर र उसे बैलगाड़ी के जोत कर दूध डेरी जाया करते थे एक दिन जब वो बैल गाड़ी पर दूध के केन लाद कर चारा लेने रुक गए तब सोन्या अकेले ही डेरी की तरफ निकल गया। 


उसके बाद से तो ये रोज का काम हो गया 200 लीटर दूध वो रोजाना दो बार डेरी में खुद ही ले जाता है सालुंखे के मुताबिक वो चार भाई है लेकिन लोग सोन्या को उसके पिता का पांचवा बेटा कहते है। 


   कलमवाड़ी गांव के निवासी प्रताप शिंदे का कहना है सोन्या अब उनके गांव की शान बन गया है अगर किसी दिन उसे आने में देर हो जाती है तो लोगो को चिंता होने लगती है और उसकी खास बात ये है की कोई बड़ी कार या गाड़ी आ जाती है तो सोन्या खुद ही बगल में खड़ा हो जाता है फिर कार के निकल जाने के बाद वापस बैलगाड़ी खिंच आगे बढ़ जाता है साधारण सा बैल अपने असाधारण करतब की वजह से गांव का सेलिब्रिटी हो गया है। 


इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद



from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood http://bit.ly/2MO1gb6

0 comments: