दक्षिण भारत में मानसून की सक्रियता के बाद ये उत्तर की और बढ़ रहा है हालाँकि चक्रवात वायु के कारन इसकी रफ्तार धीमी हुयी और ये सुस्ती के साथ आगे बढ़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून की सुस्त गति के कारण इसमें 43 फीसदी तक कमी का अनुमान है मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गोवा में 59 प्रतिशत बारिश की कमी दर्ज की गई है तो पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के इलाकों में 47 फीसदी तक की कमी रिकॉर्ड की गई है मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात वायु की तीव्रता कम होने के कारन अरब सागर की और बढ़ने के लिए मानसूनी हवाओ का मार्ग प्रशस्त हो गया है, जिसके बाद अगले 2-3 दिनों में मानसून के आगे बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।
चक्रवात वायु के 17 जून की मध्यरात्रि तक कम दबाव के क्षेत्र में उत्तर गुजरात के तट से होकर गुजरने की उम्मीद है उधर कई राज्यों में गर्मी लगातार बढ़ता जा रहा है झारखंड, बिहार और ओडिशा में गर्मी से लोग बेहाल है। बारिश नहीं होने के कारण दक्षिण भारत के राज्यों और महाराष्ट्र के जलाशयों में जल स्तर पिछले 10 वर्षों के औसत से भी कम हो गया है।
मौसम विभाग के अनुसार मानसून को अब तक मध्य्प्रदेश ,राजस्थान ,पूर्वी उत्तर प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों सहित मध्य भारत में पहुंच जाना चाहिए था, लेकिन यह अब तक महाराष्ट्र भी नहीं पहुंच सका है मौसम विभाग के अनुसार महाराष्ट्र से गुजरात तक पिछले दिनों जो बारिश हुयी ,वह चक्रवात के कारन हुयी।
केवल केरल और कर्नाटक के तटीय इलाको में ही मानसून के कारन बारिश हुयी बारिश का इन्तजार राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली को भी है जहा लोग तपिश का सामना कर रहे है।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood http://bit.ly/2FezE8P
0 comments: