सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हो उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड ने कई पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इसमें डिजाइनर से लेकर ड्राइवर के पद शामिल हैं हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड पर आवेदन मांगे हैं इसे मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल डिजाइनर ,जूनियर सुपरवाइजर(मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सिविल), ऑफिस असिस्टेंट (सेक्रेटेरियल), जूनियर फायर इंस्पेक्टर और ड्राइवर के पद शामिल है।

इन पदों पर वे सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो भारत के नागरिक हैं आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का आधिकारिक वेबसाइटhttps://ift.tt/2NYcbek पर जाना होगा चयनित उम्मीदवारों की सैलरी 24000 तक हो सकती है।
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 8 मार्च से शुरू होकर 7 अप्रैल 2020 तक है, रीलॉगइन और फाइनल एप्लीकेशन सबमिट करने की तारीख 7 अप्रैल 2020 डीडी और जरूरी दस्तावेजों के साथ एप्लीकेशन जमा करने की तारीख 14 अप्रैल 2020 है।

आपको बता दें कि एक बार फॉर्म ऑनलाइन जमा होने के बाद उसमें सुधार संभव नहीं है इसलिए फॉर्म भरते हुए सावधानी रखना जरूरी है इन पदों के लिए उम्र इस तरह तय की गई है जूनियर सुपरवाइजर 28 साल,ऑफिस असिस्टेंट 25 साल, जूनियर फायर इंस्पेक्टर 30 साल, ड्राइवर 28 साल।

उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से गुजरना होगा हालांकि ड्राइवर और जूनियर फायर इंस्पेक्टर पदों के लिए उम्मीदवारों का ट्रेड टेस्ट और लिखित टेस्ट होगा लिखित परीक्षा विशाखापट्टनम में होगी।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/3cQXff7
0 comments: