भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है देश में कोरोना वायरस संक्रमण को रोजाना 90000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं वहीं बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हो रही है।
ऐसे में हर कोई कोरोना की वैक्सीन का इंतजार कर रहा है इसी बीच स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कोरोना वायरस को लेकर संसद में जानकारी दी है उन्होंने रविवार को लोकसभा में कहा कि कोरोना वायरस से हमे जल्दी ही जीत मिलेगी देश में कोरोना के टीके का विकास का काम जोरों पर है लेकिन जब तक यह नहीं आता है तब तक 2 गज दूरी सहित सामाजिक व्यवहार ही टिका है।
लोकसभा में स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि दुनिया में कोरोना महामारी के 145 टीके प्रीक्लिनिकल मूल्यांकन के स्तर पर है और इसका क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है उन्होंने कहा कि भारत में 30 टीको के लिए समर्थन दिया गया है जो विकास के विभिन्न स्तरों पर है इसमें से तीन वैक्सीन ट्रायल के पहले और दूसरे और तीसरे चरण में है।
चार टीके प्रीक्लिनिकल मूल्यांकन के उन्नत चरण में है केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टीके के स्वास्थ्य का काम प्रगति पर है जब तक यह नहीं आता है तब तक 2 गज की दूरी सही सामाजिक व्यवहार ही टिका है उन्होंने कहा कि वायरस की शोध की दिशा में 2,000 से ज्यादा वायरस कीजिनोम में श्रंखला तैयार की गई है इस क्षेत्र में 110 प्रौद्योगिकी स्टार्ट को समर्थन दिया गया है।
इस खबर से सबंधित सवालों के लिए कमेंट करके बताये और ऐसी खबरे पढ़ने के लिए हमें फॉलो करना ना भूलें - धन्यवाद
from Bollywood Remind | bollywood breaking news in hindi ,social trade news , bollywood news ,bollywood https://ift.tt/33IBSJf




0 comments: